
[ad_1]
मुजफ्फरपुर में तैनात वरीय उप समाहर्ता सह नगर सचिव विवेक कुमार का निधन ट्रेनिंग के दाैरान उत्तराखंड के चमाेली में बुधवार काे हाे गया। पटना निवासी विवेक चमाेली के देवाल विकासखंड के घेस बागजी बुग्याल ट्रैक पर ट्रैकिंग करने गए थे।
बुधवार की सुबह नाश्ता के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। हार्ट फेल हाेने की वजह से उन्हाेंने दम ताेड़ दिया। विवेक कुमार की शादी शहर के वार्ड-16 में हुई थी। उन्हें दाे माह पहले पुत्र हुआ था।
निवर्तमान मेयर ई. राकेश कुमार पिंटू, उप मेयर मानमर्दन शुक्ला व पार्षदाें के साथ लाेकल बाॅडीज फेडरेशन के महामंत्री अशाेक सिंह व अन्य यूनियन नेताओं ने शाेक संवेदना जताई है।
बासा ने शोक व्यक्त किया
पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) ने मुजफ्फरपुर के नगर सचिव विवेक कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा ने कहा कि वे 63 वीं बैच के अधिकारी थे। उन्होंने ट्रेनिंग में ही कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
[ad_2]