
[ad_1]
मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के विचाराधीन बंदी सोनेलाल राय (46) की मौत शुक्रवार की रात SKMCH में हो गयी। वह करजा थाना के रक्शा पश्चिमी गांव का रहनेवाला था। देर रात ही उसकी तबीयत खराब होने के बाद जेल प्रशासन ने इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक सोनेलाल राय शराब के मामले में गिरफ्तार होकर 13 नवंबर 2021 को सेंट्रल जेल आया था। जेल प्रशासन की माने तो सोनेलाल राय अधिकांश समय बीमार ही रहा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया।
शनिवार को मेडिकल बोर्ड व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बंदी की मौत की पुष्टि की है।
बताया गया कि सोनेलाल को करजा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसपर शराब के मामले दर्ज थे। जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत में उतार चढ़ाव होता रहता था। वह नशा करने का आदि था।
लेकिन, जेल में शराब नहीं मिलने के कारण उसकी हालत खराब होने लगी थी। पहले उसे जेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, वहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। तब SKMCH में रेफर कर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
[ad_2]