Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में CPI नेता पर फायरिंग: एक गोली पैर में लगने से हुए घायल, जमीन विवाद में चली गोली; पांच खोखा जब्त

मुजफ्फरपुर में CPI नेता पर फायरिंग: एक गोली पैर में लगने से हुए घायल, जमीन विवाद में चली गोली; पांच खोखा जब्त

0
मुजफ्फरपुर में CPI नेता पर फायरिंग: एक गोली पैर में लगने से हुए घायल, जमीन विवाद में चली गोली; पांच खोखा जब्त

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े CPI नेता शब्बर हसन के घर मे घुसकर उनपर फायरिंग की। एक गोली उनके पैर में लगी। जबकि एक आलमीरा में लगी। वे गोली लगने के बाद छटपटाने लगे। अपराधी बाहर में हवाई फायरिंग करते वहां से भाग निकले। इस दौरान एक अपराधी ने कहा कि ब्रह्मपुरा वाला जमीन दे दो।

अन्यथा अगली बार जान से हाथ धोना पड़ेगा। घटना टाउन थाना के नई बाजार अली मिर्जा रोड में घटी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल शब्बर हसन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर छानबीन की गई। पुलिस को वहां से पांच खोखा मिला। जिसमे तीन खोखा पिस्टल और दो रायफल का बताया जा रहा है। इसे जब्त कर लिया गया है।

नकाबपोश दो अपराधी ने दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में घायल शब्बर हसन ने बताया की वह अपने घर के बेडरूम में आराम कर रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधी आए। घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर मे जैसे ही घुसे वे पलंग पर से उठकर पूछने गए कि क्या बात है ? तभी एक नकाबपोश अपराधी ने पिस्टल से उनकी तरफ फायरिंग की। वे बचने के क्रम में झुके।

एक गोली उनके दाहिने पैर में लगी। फिर दूसरा फायर किया, जो आलमीरा में जाकर शीशे को लगी और यह चकनाचूर हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए धमकी देते हुए भाग गए।

जमीन को लेकर चल रहा विवाद

शब्बर हसन ने बताया की उनका ब्रह्मपुरा किला चौक पर 2 कट्ठा 10 धूर जमीन है। उस जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं। दो दिन पूर्व भी उन्हें डराने के लिए सुतली बम से हमला किया गया था।

जिसकी सूचना टाउन थाना को उन्होंने दी थी। इसके बाद आज फायरिंग की गई। इसमे उनके कुछ दूर के रिश्तेदारों का भी हाथ है। पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर CCTV खंगाले जा रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपराधियों की उम्र 25-26 वर्ष के बीच रही होगी। लेकिन, दोनों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था। इस कारण पहचान नहीं सके।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here