
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक ट्रेक्टर की चपेट में 7 वर्षीय मासूम बच्ची आ गई। इसमें बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका गांव के ही संतोष तिवारी की पुत्री रितिका बताई जा रही है।
इधर, बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। इधर, बच्ची के मौत के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई।
लोगों ने मामले की सूचना कथैया पुलिस को दिया। जानकारी पर पहुंची कथैया पुलिस ने मामले की छानबीन की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से घटना हुई, उसका चालक ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से खेत जुताई कर रहा था। बच्ची खेत किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वह उसके चपेट में आ गई। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई।
परिजन व स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल के लिए निकले। लेकिन, उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। शव को वापस गांव लाया गया।
इधर, मामले में प्रभारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज नही कराई गई है। इसके अलावा, परिजन पोस्टमार्टम के लिए भी तैयार नही हुए।
[ad_2]