Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में सिगरेट से पत्नी का नाक जलाया: 2004 में हुई थी शादी, घर से मारपीट कर भगाया; 27 महीने से रह रही थी बाहर

मुजफ्फरपुर में सिगरेट से पत्नी का नाक जलाया: 2004 में हुई थी शादी, घर से मारपीट कर भगाया; 27 महीने से रह रही थी बाहर

0
मुजफ्फरपुर में सिगरेट से पत्नी का नाक जलाया: 2004 में हुई थी शादी, घर से मारपीट कर भगाया; 27 महीने से रह रही थी बाहर

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कुसी की रहने वाली महिला पुतुल देवी के पति अजय कुमार ने सिगरेट से उसका नाक जला दिया। फिलहाल महिला को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बातचीत में महिला ने बताया कि पिछले चार साल से उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा। उसे साथ नहीं रखना चाहता। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तीन-तीन शादियां कर रखी है। दो साल से वह इधर-उधर भटकती है।

कई रात तो उसने मिडिल स्कूल में काटी है। बुधवार शाम वह मिठनपुरा में अपने पति के घर गई थी। देर रात जब उसका पति आया तो उसे देखते ही आग बबूला हो गया। घर से निकालने लगा।

विरोध करने पर सिगरेट से नाक जला दिया। धक्का देकर घर से भगा दिया। इसके बाद वह सदर हॉस्पिटल में पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करने में जुट गई है।

SSP से करेगी शिकायत

पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार पुलिस में शिकायत भी की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद वह SSP से शिकायत करेगी।

अपने पति और उसकी तीनों पत्नियों को जेल भिजवाकर ही दम लेगी। उसका बच्चा भी पति के पास ही है। उसे भी नहीं दे रहा है। अपने साथ जबरदस्ती रखे हुए है। एक बेटी सिर्फ महिला के पास है।

2004 में हुई थी शादी

पीड़िता कहती है 2004 में उसकी शादी अजय से हुई थी। वह गाड़ी चलाता है। शादी के बाद उसने दो लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, अचानक से चार साल में सब कुछ बदल गया।

उसे बेवजह प्रताड़ित करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। दो साल पूर्व घर से निकाल दिया। इस बीच उसने दूसरी शादी भी कर ली। अब वह बेसहारा और बेबस है। अपना हक दिलाने और कार्रवाई की मांग कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here