
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के जगरनाथ पताही में एक लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर बीमा कर्मी अरविंद कुमार को चाकू गोद दिया। बीच बचाव करने गई उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली।
आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने जख्मी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में FIR दर्ज कराई है।
जिसमें हर्षवर्धन कुमार, अभिषेक कुमार व पवन कुमार पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
बीमा कर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि वे निर्माणाधीन घर के छत की ढलाई करा रहे थे। वहां पर उनकी पत्नी और मजदूर भी थे। इस दौरान तीनों आरोपी आ धमके। हर्षवर्धन ने पिस्टल निकाल कर अरविंद के कनपट्टी में सटा दिया।
गाली गलौज करने लगे। कहा कि एक लाख रुपए रंगदारी दो। तब यहां पर रहना। रंगदारी नहीं देने पर सीने में छह गोली उतार दी जाएगी। पीड़ित ने कहा कि वे पहले भी रंगदारी दे चुके है। अब नहीं देंगे। उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची।
इसी दौरान अभिषेक ने चाकू से जान मारने की नीयत से अरविंद पर हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गए। पवन ने उनकी पत्नी का मुंह दबा दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतने की धमकी दी। पत्नी के गले से 75 हजार रुपये की सोने की चेन छीन ली।
दहशत फैलाने के लिए हर्षवर्धन द्वारा फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। आरोपियों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि FIR दर्ज कर लिया गया है। अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
[ad_2]