
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित लसगरिपुर निवासी राजा कुमार का शव गुरुवार को गंडक नदी में उपलाता मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक बीते 21 जून की शाम से लापता था। उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। इसी बीच उसका शव अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के समीप गंडक नदी से मिला।
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई। इधर, लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचान लिया। इसके बाद मौके पर मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोगो ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। घटना के बाद लोगो ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया होगा। परिजनों ने बताया कि वह बीते 21 जून की शाम से लापता है। उसकी काफी खोजबीन चल रही थी। लेकिन, उसका कोई सुराग नही मिल सका था। इसी बीच गुरुवार को सूचना मिली कि नदी में एक युवक का शव मिला है।
मौके पर पहुंचे तो देखे की शव राजा का है। इधर, छानबीन के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। वही, परिजनों का फर्द बयान दर्ज कराने की कवायद में जुट गई है।
[ad_2]