
[ad_1]
मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने साढ़े 3 साल के भतीजे की हत्या कर दी। बच्चे के मुंह में बालू-पत्थर और मिट्टी भर दिया। शव को घर में ही दफनाने लगी। इसी दौरान बच्चे का पिता पहुंच गया। उसने भाभी से पूछा कि मिट्टी क्यों दबा रही हो तो उसने जवाब दिया कि चूहे आते हैं। बेटे को नहीं देखकर पिता को शक हो गया, उसने मिट्टी हटाई तो बेटे का पैर सामने आया गया।
घटना रविवार रात जिले के बोचहां थाना के बल्थी रसूलपुर गांव का है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिया है।

इसी जगह महिला ने बच्चे को गाड़ा था।
घर के बाहर खेलते समय लापता
बच्चे का नाम नितिक कुमार है। उसके पिता विनय कुमार ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। नितिक कुमार घर के बाहर खेला रहा था, जब वे लौट तो बेटा नहीं दिखा।
इस पर उसने भाभी विभा देवी से बच्चे के बारे में पूछा। इस पर विभा देवी ने कहा कि नितिक को नहीं देखा है। कुछ देर बाद भाभी घर में मिट्टी ठोंकते देखा। इसकी वजह पूछा तो बोली चूहों की वजह से मिट्टी दबा रही है। शक होने पर मिट्टी खोदा गया। मिट्टी खोदने पर बच्चे का पैर बाहर आया। तब जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया। वह मृत आस्था में था।
पिता ने बताया कि बच्चे के मुंह में पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर कोंच दिया गया था। भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे में दफना दिया था। किसी से कोई झगड़ा नहीं था। बच्चे को मारने का कोई वजह भी नहीं बताई।

बच्चे की फाइल फोटो।
तीन बहनों का इकलौत भाई थी
पिता विनय कुमार ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। विनय की दो बेटी और एक बेटा नितिक था। वे चारों भाई खेत मे काम करने गए हुए थे। पिता ने कहा कि हत्या की वजह नहीं पता। उसका कोई विवाद नहीं था।
वहीं इस मामले में बोचहां थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बच्चे के मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।
[ad_2]