
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी स्थित एक खेत में महिला की हत्या कर शव को छिपा दिया गया। वह चारा लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने निकले।
उसका शव खेत में पेड़ की डाली और पत्ते के नीचे दबा हुआ मिला। घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया जमकर हंगामा और बवाल करने लगे।
मृत महिला की पहचान बालेश्वर महतो की पत्नी रेखा देवी (40) के रूप में हुई है। उसके शव को सड़क पर रखकर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
पुलिस से भी नोकझोंक
सूचना मिलने पर सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा, सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशितों को समझाकर शांत कराने और लाश उठाने का प्रयास किया गया।
लेकिन, लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसे लेकर जमकर नोकझोंल भी हुई। डीएसपी प्रशिक्षु लगातार लोगों से आग्रह करते रहे की शव जबतक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जायेगा। कैसे पता लगेगा की हत्या कैसे हुई है।
काफी देर तक समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें बेहतर भूमिका अदा की। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चारा लेने गई थी
बालेश्वर महतो ने बताया की वह काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी मवेशी के लिए चारा लेने खेत में गई थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता लगा की वहां पर दो-तीन मजदूर भी थे, जो पेड़ काट रहे थे।
जब वे लोग रेखा को खोजने वहां पहुंचे तो वहां कोई मजदूर नहीं था। सिर्फ कुल्हाड़ी और एक साइकिल थी। महिला के शरीर पर चोट और जख्म के हल्के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है की उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
घटना को लेकर डीएसपी का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की हत्या किस तरह हुई है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। शव को मेडिकल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने पर सच्चाई पता लगेगी। वहीं जो मजदूर वहां काम कर रहे थे। उसका पता किया जा रहा है। उससे भी पूछताछ होगी। अगर वे दोषी होंगे तो कारवाई की जाएगी।
[ad_2]