Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा: सड़क दुर्घटना में हुआ था घायल, अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा: सड़क दुर्घटना में हुआ था घायल, अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप

0
मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा: सड़क दुर्घटना में हुआ था घायल, अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रशांत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मौत पर परिजन ने जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को समझाकर शांत कराया गया। घटना के सम्बंध में जानकारी ली गयी।

मृतक की पहचान नवल किशोर राय के बेटे मुकेश कुमार ( 21) के रूप में हुई है। वह मीनापुर के कल्याणपुर का रहने वाला था। गुरुवार को सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। परिजन ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां आज इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

मरीज को देखने तक नहीं दिया

परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया कि घायल को भर्ती करने के बाद उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा था। और न मरीज को देखने दिया जा रहा था।

शुक्रवार को भी वही स्थिति थी। परिजन ने कई बार अस्पताल कर्मियों से कहा कि एक बार मरीज को देखने दीजिये। लेकिन, उनलोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया।

गार्ड पर धक्का मुक्की का आरोप

तब परिजन को संदेह हुआ। उनलोगों ने अस्पताल कर्मियों से कहा कि मरीज को दे दीजिये। हमलोग पटना लेकर जाएंगे। इसपर भी वे लोग तैयार नहीं हुए। टालमटोल करने लगे। जब उनलोगों ने विरोध किया तो जमकर हल्ला हंगामा शुरू हो गया।

परिजन ने आरोप लगाया कि अस्पताल के गार्ड ने उनलोगों के साथ धक्का मुक्की भी की। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद अंदर से शव दे दिया गया। तब परिजन को पता लगा कि मुकेश की मौत हो चुकी है।

पुलिस के समझाने पर वे लोग शांत हुए और शव लेकर चले गए। अबतक किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। वहीं डॉक्टर से घटना के सम्बंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here