Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में बाइक का एक्सीडेंट, एक की मौत: कांटी में हुआ हादसा, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में बाइक का एक्सीडेंट, एक की मौत: कांटी में हुआ हादसा, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक का एक्सीडेंट, एक की मौत: कांटी में हुआ हादसा, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

[ad_1]

मुजफ्फरपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर मौजूद भीड़।

मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला। इसमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सरमसपुर मुख्य सड़क की है। बताया जाता है कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। वही, भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगो ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। इस दौरान सड़क गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

इधर, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा। जबकि, घायल को इलाज कराने के लिए अस्पताल भेजा है। वही, आक्रोशित लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया गया। तब जाकर सड़क से जाम हट पाया।

हालांकि, देर शाम तक मृतक की पहचान नही हो सकी। पुलिस उसके नाम पता की जानकारी लेने में जुट गई है। ताकि, उसके परिजनों से सम्पर्क साधा जा सके।

इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार नर्संडा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन में उसे ठोकर मार दिया। इसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतकों के परिजनों से सम्पर्क साधा जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here