Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पकड़ा: पूछने पर टालमटोल जवाब दे रही थी, किया गया पुलिस के हवाले

मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पकड़ा: पूछने पर टालमटोल जवाब दे रही थी, किया गया पुलिस के हवाले

0
मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पकड़ा: पूछने पर टालमटोल जवाब दे रही थी, किया गया पुलिस के हवाले

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर कृष्णा गांव में बच्चा चोरी करने के संदेह पर ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी गोद मे एक बच्चा भी था। ग्रामीणों ने उसे देर रात गांव में एक सुनसान जगह पर बैठे हुए देखा।

उनलोगों को संदेह हुआ तो महिला से पूछताछ करने लगे। वह बार-बार अपना नाम पता बदलकर बता रही थी। इससे लोगों को संदेह हुआ। तुरन्त पुलिस को सूचना दी गयी। सकरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चे को अपने साथ ले गयी। उससे पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

महिला कौन है और कहां से आई है? इसका पता नहीं लगा है। प्रारम्भिक पूछताछ में वह खुद को उस बच्चे की मां बता रही है। लेकिन, उसे जवाब से संदेह प्रतीत हो रहा है। वह अपने घर का पता भी बदल-बदल कर बता रही है। फिलहाल उसे थाना में रखा गया है। जहां सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला देखने मे अच्छे घर की लग रही है। बच्चे की उम्र करीब 8-10 माह बताई जा रही है। लेकिन, महिला का हावभाव संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

ग्रामीणों के मन मे सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वह महिला इतनी रात को अकेली गांव में सुनसान जगह पर क्या करने आई थी। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने एक महिला को पुलिस के हवाले किया है। उसके सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here