Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में पूल से 10 फीट नीचे मिला अधेड़: अचेत हालत में खून से था लथपथ, 100 नंबर पर लोगों ने कॉल कर बुलाया

मुजफ्फरपुर में पूल से 10 फीट नीचे मिला अधेड़: अचेत हालत में खून से था लथपथ, 100 नंबर पर लोगों ने कॉल कर बुलाया

0
मुजफ्फरपुर में पूल से 10 फीट नीचे मिला अधेड़: अचेत हालत में खून से था लथपथ, 100 नंबर पर लोगों ने कॉल कर बुलाया

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित पुरैनी पोखर के समीप गुरुवार रात एक अधेड़ व्यक्ति अचेत हालत में मिला। वह खून से लथपथ थे। पूल से करीब 10 फीट नीचे वह गिरा हुआ था। पूल पर एक साइकिल लगी हुई थी। स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। तब 100 नम्बर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गयी।

SKMCH में भर्ती कराया गया

इसके बाद सदर थाना से दरोगा पूर्णिमा कुमारी मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। अधेड़ की हालत काफी नाजुक थी। लेकिन, सांसे चल रही थी। उसे तुरंत SKMCH में भर्ती कराया गया। साइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके पास से कोई ऐसे कागजात नहीं मिले।

जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के लोग संभावना व्यक्त कर रहे है कि वह व्यक्ति पुल पर बैठा होगा। चक्कर आने की वजह से पुल के नीचे गिर गया होगा। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी है। इससे उसके नाक से और माथे से खून गिर रहा था।

नाक से ब्लड निकल रहा था

थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है। उसकी जेब से पहचान से जुड़ा कोई कागज नहीं मिला है। वह पुल के नीचे गिरा हुआ था। उसके नाक से खून आ रहा था।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर डायल कर पटना को दे दी थी। इसके बाद दारोगा पुलिस मौके पर गयी थी। उसके होश में आने पर ही पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आसपास के थानों से संपर्क कर उस अधेड़ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here