Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, 6 जवान घायल: शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव

मुजफ्फरपुर में पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, 6 जवान घायल: शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव

0
मुजफ्फरपुर में पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, 6 जवान घायल: शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव

[ad_1]

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक पर रविवार को पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया।

लोगों का कहना है कि पुलिस ने भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की। हालांकि, पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस शराब मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। भिड़ंत के बाद 7 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

करीब एक घंटे तक ग्रामीण छत से और छिप-छिपकर पथराव करते रहे। इसमें सकरा थानेदार सरोज कुमार समेत आधा 6 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। अचानक हुए हमले से सकरा पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर बरियारपुर ओपी, गायघाट थाना, बेनीबाद ओपी, हत्था ओपी, पियर थाना, बोचहां थाना, और मनियारी थाना से सैकड़ों की संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद पथराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया।

पुलिस फोर्स घर में घुसकर उपद्रव मचाने वाले को खोजने लगी। 6 उपद्रवियों के हिरासत में लेने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कर रहे हैं।

घटना के बाद पहुंची 7 थानों की पुलिस।

घटना के बाद पहुंची 7 थानों की पुलिस।

गिरफ्तारी से आक्रोशित हुए लोग

घटना का कारण शराब मामले में भेरगरहा के गनौर राय की गिरफ्तारी बताई जा रही है। उसके परिजन मीता देवी, रामवती देवी समेत अन्य ने बताया कि गनौर राय को देर रात पुलिस घर से शराब के एक पुराने केस में गिरफ्तार करने गई थी।

जबकि, वह भगत हैं। पूजा-पाठ करवाते हैं। शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। एक साल पहले गनौर के घर के पीछे से शराब की तीन बोतल मिली थी। उस समय सकरा के थानेदार प्रशिक्षु DSP सतीश सुमन थे।

थाना में गनौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उसी मामले में देर रात पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी से लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

उनका कहना है कि गांव में पूजा है। गनौर राय ही इस पूजा को करवाने वाले थे। सब तैयारी हो चुकी थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पहले सड़क जाम कर किया बवाल

आक्रोशित लोग लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गए। टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

उग्र लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। शाम में स्थिति बिगड़ गई। जब पुलिस ने बल प्रयोग कर सड़क जाम करने वालों को हटाने का प्रयास किया तो पहले जमकर धक्का-मुक्की हुई।

फिर देखते-देखते पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत होने लगी। इसी के बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ।

रणक्षेत्र में तब्दील हो गया इलाका

पुलिस पर इतना पथराव किया गया कि सड़क और हाइवे पर आधा किलोमीटर तक सिर्फ ईंट और पत्थर बिछ गए। दो घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र बना रहा। पुलिस की तरफ से भी पथराव किया गया।

क्योंकि लोग छुपकर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। इसलिए लाठीचार्ज से भी बात नहीं बन रही थी। पथराव इतना अधिक था कि पुलिस के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था। इसी के बाद कुछ जवानों ने भी पथराव शुरू कर दिया। इससे तनाव और बढ़ गया।

इधर, SSP जयंतकांत ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कानून हाथ मे लेकर विधि व्यवस्था की समस्या उतपन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here