
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्की ओपी इलाके में ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर दिया। इसके बाद उसका शव घर से करीब आधा किमी दूर चौर में दफना दिया। घटना सामने आने के बाद पति समेत ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका बाकरपुर गांव निवासी कमल महतो की 20 वर्षीय पत्नी विभा देवी थी।
परिजनों ने बताया कि मृतका का मायके पटना जिले अगमकुआं थाना इलाके में है। बताया गया कि दो माह पूर्व विभा का विदाई कर लाया गया था। इसके बाद उसे वापस भेजने का दबाव बनाया जाने लगा। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, घटना तुर्की ओपी के बाकरपुर की है। जहां एक पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
बताया जाता है कि बच्चा ना होने व दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतका के शव को मिट्टी के अंदर छुपा दिया था। फिर, घर से फरार हो गया।
वही सूचना पर पहुंची तुर्की ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जेसीबी की मदद से मिट्टी की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। इधर, पुलिस मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद में जुट गई है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
[ad_2]