
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले में नगर निकाय का प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 07ः00 बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान शाम के 05ः00 बजे तक कराया जाएगा। जिले में नगर परिषद साहेबगंज समेत 6 नगर पंचायत पंचायत शामिल हैं।
इनमें आज मतदान होगा। नगर परिषद साहेबगंज के अलावा, नगर पंचायत सकरा, नगर पंचायत मीनापुर, नगर पंचायत तुर्की कुढ़नी,नगर पंचायत बरूराज एवं नगर पंचायत सरैया के लिए मतदान होनी है।।
साहेबगंज नगर परिषद
- नगर परिषद साहेबगंज में कुल वाडो की संख्या 26, कुल मतदान केन्द्र 45 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 30454 है।
सकरा नगर पंचायत
- नगर पंचायत, सकरा में कुल वाडो की संख्या 11, कुल मतदान केन्द्र 15 कुल मतदाताओं की संख्या 9558 है।
तुर्की कुढ़नी नगर पंचायत
- नगर पंचायत, तुर्की कुढ़नी में कुल वाडो की संख्या 11, कुल मतदान केन्द्र 15 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 9092 है।
सरैया नगर पंचायत
- नगर पंचायत, सरैया में कुल वाडो की संख्या 12, कुल मतदान केन्द्र 18 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 12078 है।
मीनापुर नगर पंचायत
- नगर पंचायत, मीनापुर में कुल वाडो की संख्या 18, कुल मतदान केन्द्र 27 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 18349 है।
बरूराज नगर पंचायत
- नगर पंचायत, बरूराज में कुल वाडो की संख्या 18, कुल मतदान केन्द्र 26 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 18449 है।
[ad_2]