![मुजफ्फरपुर में दो कार के बीच जोरदार भिड़ंत: 4 गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक; कार के उड़े परख्च्चे मुजफ्फरपुर में दो कार के बीच जोरदार भिड़ंत: 4 गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक; कार के उड़े परख्च्चे](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/31/a6550d13-17e2-4822-a432-4a57c45e23871648736598300_1648746596.jpg)
[ad_1]
मुज़फ़्फ़रपुर जिले में मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर पुल के समीप दो कार के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। इसमें करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, मौके पर सड़क जाम लग गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों की भाड़ी भीड़ मौके पर जुट गई। इधर, लोगों ने मामले की सूचना पानापुर पुलिस को दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पानापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
वहीं, लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पानापुर पुल पर दो कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। घटना के दौरान जोड़दार आवाज भी हुई। वहीं, लोगों की मदद से सभी घायलों को शहर के बैरिया स्तिथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान कृष्णा कुशवाहा, सुप्रिया कुमारी, आयांश व खुशबू कुमारी बताया जा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पूर्वी चंपारण जिले के चकिया की है। जबकि दूसरी पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का बताया जा रहा है। बताया गया की एक कार चालक की हालात काफी चिंताजनक है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
[ad_2]