Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में दुर्घटना में दो युवकों की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चली गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में दुर्घटना में दो युवकों की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चली गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

0
मुजफ्फरपुर में दुर्घटना में दो युवकों की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चली गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार दो युवक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इसमें दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। वही, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि सकरा के मुसहरी स्थित एक लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई।

घटना के दौरान जोरदार आवाज हुई। इसके बाद बाइक सवार दोनो युवक सड़क पर गिर गए। इसमे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। वही, लोगो ने इसकी सूचना सकरा थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर सकरा थानेदार सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मृतक कांटी थाना क्षेत्र के नया टोला के बताए जा रहे है। छानबीन की जा रही है। मृतकों की पहचान करने की कवायद चल रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here