Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प: आधा दर्जन लोग घायल, गम्भीर हालत में सदर हॉस्पिटल में इलाजरत

मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प: आधा दर्जन लोग घायल, गम्भीर हालत में सदर हॉस्पिटल में इलाजरत

0
मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प: आधा दर्जन लोग घायल, गम्भीर हालत में सदर हॉस्पिटल में इलाजरत

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहन में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। सभी सदर हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। इसमे बुजुर्ग, महिला और बच्ची भी है। घायलों में मच्छु ठाकुर, गुंजा कुमारी, लाला ठाकुर, जितेश कुमार और नवीन समेत अन्य हैं।

वहीं दूसरे पक्ष का पता नहीं लगा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की। इधर, सदर हॉस्पिटल में घायलों का बयान दर्ज करने की कवायद में टाउन पुलिस जुटी हुई है। घायल नवीन ने बताया कि पटीदारों से ढ़ाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त जमीन पर उनलोगों की गलत नजर है।

उसपर जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं। इसे लेकर अक्सर विवाद होता है। आरोपियों ने इसी रंजिश में उनलोगों के घर मे घुसकर मारपीट की है।

फरसा और तलवार से हमला

मच्छु ठाकुर ने बताया कि वे गांव में एक पूजा के बाद घर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें अकेला पाकर हमला कर दिया। फरसा और तलवार से उनपर जानलेवा हमला किया गया। उनके सिर पर कटने के गहरा जख्म हो गया।

इस बीच बीचबचाव करने उनके बेटे समेत अन्य घरवाले भी आए। आरोपियों की तरफ से करीब 15-16 लोग थे। सबने मिलकर उनलोगों के साथ जमकर मारपीट की।

घर मे लूटपाट का भी आरोप

मिंटू ने बताया कि आरोपियो ने घर मे घुसकर लूटपाट भी किया। घर मे रखे सामान तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिए। महिलाओं के बाल घसीटकर पीटा गया। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। एक घन्टे तक जमकर हंगामा और उत्पात मचाते रहे। जब इलाके के लोग एकजुट होने लगे। तब आरोपी भाग गए।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here