![मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने नाबालिग से रेप किया: बच्ची को बहलाकर छत पर ले गया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने नाबालिग से रेप किया: बच्ची को बहलाकर छत पर ले गया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार](https://muzaffarpurwala.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/07/rapenew7_1644199850.jpg)
[ad_1]
मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस के चचेरे भाई ने रेप किया। उसे बहलाकर छत पर ले गया और घिनौनी करतूत की।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने निकले। इसी दौरान एक लड़की ने बताया कि उसे अमन छत पर लेकर जा रहा था।
परिजन छत पर गए तो देखा कि बच्ची बदहवास हालत में पड़ी हुई है। उसे उठाकर फौरन नीचे ले जाकर उसे पानी पिलाया गया। परिजन ने उसकी हिम्मत बढाई। फिर उससे पूछताछ की।
पीड़िता ने बताया कि अमन उसे बहलाकर छत पर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। जब उसने शोर मचाया और वहां से भागने की कोशिश की तो उसका मुंह दाब दिया और मारपीट भी की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गलत काम करने के बाद वह भाग गया। बच्ची को देर शाम मेडिकल के लिए लाया गया। सूचना मिलने पर बरुराज पुलिस ने उसके परिजन से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।
थानेदार राजकुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बच्ची का बयान दर्ज किया गया है। उसने घटना की बात बताई है। उसका मेडिकल चेकअप समेत अन्य प्रक्रिया करवाया जा रहा है।
घर पर अक्सर आता था अमन
इधर, मासूम बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी करतूत की घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। लोग आक्रोशित हैं। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करा दिया है। पीड़िता की मां का कहना है आरोपी पड़ोस के रहने वाला है।
रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई लगेगा। पड़ोस का होने के कारण वह अक्सर घर पर भी आता था। लेकिन, उनलोगों को ये नहीं पता था कि उसकी गलत नजर उनकी बेटी पर है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है।
[ad_2]