Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में घास काटने गयी किशोरी डूबी: SDRF के चार घन्टे के प्रयास के बावजूद नहीं मिला सुराग, मवेशी के लिए नदी किनारे गयी थी चारा लेने

मुजफ्फरपुर में घास काटने गयी किशोरी डूबी: SDRF के चार घन्टे के प्रयास के बावजूद नहीं मिला सुराग, मवेशी के लिए नदी किनारे गयी थी चारा लेने

0
मुजफ्फरपुर में घास काटने गयी किशोरी डूबी: SDRF के चार घन्टे के प्रयास के बावजूद नहीं मिला सुराग, मवेशी के लिए नदी किनारे गयी थी चारा लेने

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के आथर गांव में स्थित नदी में एक किशोरी डूब गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में हड़कम्प मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर में नदी में किशोरी को खोजने की कोशिश की। लेकिन, उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के करीब एक घन्टे बाद मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद SDRF को सूचना दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। करीब चार घन्टे से अधिक के प्रयास के बावजूद किशोरी के कोई सुराग नदी में नहीं मिला। फिलहाल किशोरी को खोजने की कवायद जारी है। उसकी पहचान सत्यनारायण महतो की बेटी ममता कुमारी (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आज उनकी बेटी घर से खाना खाने के बाद 10 रुपये लेकर मवेशी के लिए चारा लेने निकली थी। उसके पास बोरा और एक टोकरी भी था। नदी किनारे वह घास लेने गयी थी। अक्सर वहीं जाया करती थी। अचानक से उसका पैर फिसला या वह नदी में नहा रही थी, इसका तो पता नहीं लगा।

लेकिन, वहां से कुछ दूरी पर मौजूद खेत मे काम करने वाले लोगों ने उसे डूबते हुए देखकर शोर मचाया। तब गांव से भी लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। शाम तक SDRF की टीम शव खोजने में जुटी हुई है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here