Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में घर में लगी भीषण आग: एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

मुजफ्फरपुर में घर में लगी भीषण आग: एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

0
मुजफ्फरपुर में घर में लगी भीषण आग: एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में एक तीन मंजिला मकान के तीसरे तल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुंआ निकलता देख अफरातफरी का माहौल मच गया।

इस कारण टावर पर भीषण जाम भी लगी। आसपास के लोग अपने दुकान और घर में रखे सामान की सुरक्षा करने में जुट गए। घटना शहर के सरैयागंज टावर के समीप घटी।

इसी दौरान टाउन थानेदार श्रीराम सिंह और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। भीड़ को पुलिस ने वहां से हटाया। राहत कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तबतक एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने छानबीन की। पता लगा की आशा देवी का मकान है। जिसमे ग्राउंड फ्लोर पर प्लास्टिक की दुकान है। तीसरे तल पर सीढ़ी घर है। इसपर कुछ प्लास्टिक रखा हुआ था।

अचानक से वहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ और प्लास्टिक में आग लग गई। देखते देखते सभी प्लास्टिक के समान जलकर राख हो गए। इसमें करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया गया है। गनीमत रही की आग आसपास और दुसरे फ्लोर पर नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here