
[ad_1]
मुजफ्फरपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत।
मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। 60 वर्षीय बुजुर्ग अहियापुर का रहने वाला बताया गया है। वह 25 जनवरी को कोविड वार्ड में भर्ती हुआ था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इलाज़ शुरू हुआ। लेकिन, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आज उसकी मौत हो गयी। SKMCH अधीक्षक बाबू साहेब झा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बुजुर्ग को किडनी सम्बंधित भी परेशानी थी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका दाह संस्कार कराया गया है। वहीं आज दो नए मरीज SKMCH के कोविड वार्ड में भर्ती हुए हैं। वर्तमान में सात मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि इससे पूर्व SKMCH में कोरोना संक्रमित 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी थी। वह SKMCH में 20 जनवरी से भर्ती थी। 21 को उसकी मौत हुई थी। वह सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर की रहने वाली थी। वह रून्नीसैदपुर से रेफर होकर गंभीर स्थिति में आयी थी। महिला गर्भवती थी। SKMCH में सर्जरी कर उसे प्रसव कराया गया था। इस बीच जांच के दौरान वह संक्रमित मिली थी। जिसके बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया।
हालांकि जन्म लेने वाले बच्चे कोरोना संक्रमित नहीं था। इससे पूर्व 70 वर्षीय हथौड़ी का रहने वाले एक बुर्जुग की मौत हो गई थी। वहीं सरैया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत भी इलाज के दौरान SKMCH में हो गई थी। वह भी कोरोना पॉजिटिव था। सकरा के एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पहली और दूसरी लहर में अबतक जिले में 726 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बार तीसरी लहर में अबतक छह मौत हुई है। लेकिन, सब मरीज कोई न कोई गम्भीर बीमारी से पीड़ित था।
[ad_2]
Source link