Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में अधेड़ का मर्डर: लेनदेन के विवाद घर घुसकर मारी गोली, 5 लाख रुपए लूटने का आरोप

मुजफ्फरपुर में अधेड़ का मर्डर: लेनदेन के विवाद घर घुसकर मारी गोली, 5 लाख रुपए लूटने का आरोप

0
मुजफ्फरपुर में अधेड़ का मर्डर: लेनदेन के विवाद घर घुसकर मारी गोली, 5 लाख रुपए लूटने का आरोप

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के महना गांव में घर मे घुसकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। गोली उनके पेट मे लगी थी। अपराधियों ने घर मे रखे पांच लाख रुपए कैश भी लूट लिए। उक्त रुपये उन्होंने जमीन बेचकर अपनी बेटी की शादी के लिए रखा था।

मृतक की पहचान मनोहर साह (55) के रूप में हुई है। वे गांव में ही मेहनत मजदूरी करते थे। घटना के बाद आरोपी भाग गए।

हत्या की सूचना मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मोतीपुर थानां की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। हालांकि समझाकर सभी को शांत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में मृतक की बहु रेणु देवी ने पड़ोस में उमेश राय समेत अन्य पर घटना को अंजाम देना का आरोप लगाया है। घर से पांच लाख रुपए लूटपाट की भी बात कही है।

इसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर, घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस एहतियातन कैंप कर रही है।

मृत मनोहर साह (55) की फाइल फोटो।

मृत मनोहर साह (55) की फाइल फोटो।

घर मे घुस गए थे आरोपी

रेणु ने बताया कि रात को सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान देर रात उमेश राय समेत दो लोग घर मे घुस गए। आहट सुनकर उनकी नींद खुल गयी तो वह उठकर निकली। उसे देखते ही आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। पिस्टल तानकर कहा कि पैसा कहां रखा है।

जल्दी निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। महिला ने किसी तरह शोर मचाया तो उसके ससुर मनोहर साह बाहर निकले। उन्होंने अपराधियो का विरोध किया। इसी दौरान एक गोली उनके पेट मे मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।

20 हजार रुपये ले रखे थे कर्ज

मृतक की बहू ने बताया की उनके ससुर ने आरोपी से काम के सिलसिले में 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसका सूद जोड़कर एक लाख तक आरोपियों ने कर दिया। उनके ससुर ने पूरा पैसा चुकता कर दिया था।

सिर्फ दो हजार रुपये बच गए थे। जिसे छोड़ देने की मांग वे आरोपियों से कर रहे है। लेकिन, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियो ने पैसा छोड़ने से इनकार कर दिया था। उसी बात को लेकर रात में घर मे घुसे और गोली मारकर हत्या कर लूटपाट की।

घर के बगल की बेच दी जमीन

मृतक ने अपनी बेटी के शादी के लिए घर के बगल की जमीन बेच दी थी। जिससे 12 लाख रुपए आये थे। पांच लाख रुपया घर मे था। बेटी का तिलक भी होने वाला था। इसी माह शादी भी थी। इससे पहले ही आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। अब रेणु कहती है कि उनके ननद की शादी नहीं होगी।

पूरा परिवार शोकाकुल है। मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन की चीख पुकार से माहौल गमगीन है। SSP जयंतकांत ने कहा कि आरोपी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here