Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप: परिजनों ने पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप: परिजनों ने पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

0
मुजफ्फरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप: परिजनों ने पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

[ad_1]

मुजफ्फरपुर पुलिस पर हत्या का आरोप लगा है। अधेड़ की पीठ पर पीटने के निशान हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के घरभरा गांव में एक अधेड़ की देर रात मौत हो गई। परिजन और आसपास के लोगों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और बवाल शुरू कर दिया।

शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। मृतक की पहचान नरेश पासवान (55) के रूप में हुई है। आक्रोशित लोग मुआवजा और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उग्र लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं है। घटना को लेकर इलाके में पुलिस के खिलाफ तनाव व्याप्त है।

मृतक के भांजे पंकज कुमार ने बताया कि नरेश देर शाम चौक पर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान अचानक से पुलिस ने धावा बोल दिया। भगदड़ मच गई।

लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने नरेश को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पिटाई कर दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

अचेत हालत में छोड़कर चली गई पुलिस

पुलिस की पिटाई से नरेश अचेत होकर खेत मे गिर गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी वहां से चले गए। स्थानीय लोगों और घरवालों ने उन्हें वहीं पर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। लेकिन, कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। शव को लेकर वे लोग वहीं पर पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी पिटाई की थी। शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने किसान के शव को रखकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने किसान के शव को रखकर प्रदर्शन किया।

परिजन बता रहे किसान, पुलिस कह रही ताड़ी दुकानदार

मृतक के परिजन का कहना है कि नरेश खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। तीनों मेहनत मजदूरी करते हैं। वहीं बोचहां थाना की पुलिस की माने तो नरेश ताड़ी दुकानदार था। वह ताड़ी बेचता था। ताड़ी बिक्री की सूचना पर ही पुलिस ने छापेमारी की थी।

हार्ट अटैक से मौत बता रही पुलिस

DSP ईस्ट मनोज पांडेय ने बताया कि एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार हुआ था। उसी ने पुलिस को जानकारी दी कि कहाँ-कहाँ ताड़ी और शराब का धंधा होता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस धंधेबाजों को दबोचने गई थी। पु

लिस को देखकर बुजुर्ग भागने लगे। इसी अफरातफरी में वे गिर गए। फिर हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। पुलिस पर पिटाई का आरोप बेबुनियाद है।

परिजन को पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा गया है। लेकिन, वे लोग तैयार नहीं हैं। बिना पोस्टमार्टम के कैसे पता लगेगा कि मौत कैसे हुई है। प्रारंभिक जांच में तो हार्ट अटैक की बात पता लगी है।

गांव में तनाव व्याप्त

फिलहाल गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस फोर्स कैंप कर रही है। DSP ईस्ट भी मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति कायम रखने की अपील कर रहे हैं।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। लेकिन, आक्रोशित लोग शव नहीं उठाने दे रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here