Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो शातिर गिरफ्तार: यात्रियों का सामान चुराने की कोशिश में थे, GRP को देख भागने लगे

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो शातिर गिरफ्तार: यात्रियों का सामान चुराने की कोशिश में थे, GRP को देख भागने लगे

0
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दो शातिर गिरफ्तार: यात्रियों का सामान चुराने की कोशिश में थे, GRP को देख भागने लगे

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में ट्रेन और जंक्शन पर चोरी व छिनतई करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने देर रात पकड़ा है। दोनों मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोये यात्री का सामान लेकर भागने के फिराक में थे। इस दौरान उसे खदेड़कर पकड़ा गया। मौके से तीन चोरी के मोबाइल भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों शातिर जंक्शन के द्वीत्तीय श्रेणी प्रतीक्षालय के पास यात्रियों की रेकी कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक सोये यात्री के पास पहुंच गए। इसके बाद उसके सामान की ओर बढ़ने लगा।

इसी दौरान जंक्शन पर गश्त लगा रहे जीआरपी के ASI जितेंद्र कुमार सिंह की नजर दोनो पर पड़ गई। उसकी हड़कतो से उन्हें शक हुआ। इसी बीच दोनों रेल पुलिस के जवानों को देखकर भागने लगे। इसके बाद दोनों को खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चोरी के 3 मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ की गई।

इधर, थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों में सिवाईपट्टी थाना के डेरा चौक पैगम्बरपुर निवासी नगीना साह व शिवहर जिले के तरियानी थाना के तीन पोखरिया मालीघाट निवासी विकास कुमार शामिल है।

नगीना के पास से दो व विकाश के पास से 1 चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here