Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक: 14वीं बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 40 अंक के साथ पटना रहा प्रथम

मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक: 14वीं बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 40 अंक के साथ पटना रहा प्रथम

0
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक: 14वीं बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 40 अंक के साथ पटना रहा प्रथम

[ad_1]

तीन दिवसीय 14वीं बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार काे संपन्न हो गई। इसमें पटना ने कुल 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार भागलपुर कुल 19 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट बॉक्सर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार पुरुष वर्ग में विकास कुमार भागलपुर को मिला एवं महिला वर्ग में बेस्ट बॉक्सर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार मुंगेर की रात रानी को दिया गया। यूथ वर्ग में मुजफ्फरपुर को तीन पदक मिले। जिसमें बालक वर्ग में 71 किलोग्राम वर्ग में रोहित कुमार ने रजत और 75 किलोग्राम वर्ग में घनश्याम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता तो बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम वर्ग में संजना कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

इसके अलावा बालक वर्ग में 48 किलोग्राम में राहुल कुमार पटना ने स्वर्ण पदक, शेखपुरा के अनंत कुमार ने रजत पदक तथा हैदर परवेज पूर्णिया व पीयूष कुमार भागलपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 51 किलोग्राम वर्ग में आयुष राज पटना ने स्वर्ण पदक , सूर्या देव राम भागलपुर ने रजत पदक तथा रौशन कुमार एवं राजीव कुमार शेखपुरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

60 किलोग्राम वर्ग में तिलक शर्मा पटना ने स्वर्ण पदक, अमरजीत अरवल ने रजत पदक, आयुष सिंह रोहतास एवम परितोष दरभंगा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 71 किलोग्राम वर्ग में विशाल कुमार सारण ने स्वर्ण पदक, रोहित कुमार मुजफ्फरपुर ने रजत, अमित कुमार पटना व राजन कुमार पूर्वी चंपारण ने कांस्य पदक हासिल किया। 75 किलोग्राम वर्ग में घनश्याम सिंह मुजफ्फरपुर ने स्वर्ण, सत्यम दुबे रोहतास ने रजत, सुनील कुमार मुंगेर व अस्तित्व रंजन पटना ने कांस्य प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी कुमारी पटना ने स्वर्ण पदक, इशिका कुमारी दरभंगा ने रजत पदक, पिंकी कुमारी पूर्वी चंपारण ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक रात रानी मुंगेर, सोहनी सारण ने रजत और शारदा साहनी दरभंगा एवम संजना कुमारी मुजफ्फरपुर ने कांस्य पदक हासिल किया।

जूनियर : बालक वर्ग में एक गोल्ड व एक कांस्य जिले को मिला

जूनियर बालक वर्ग में 48 किलोग्राम वर्ग में आयुष राज सारण ने स्वर्ण, आशीष भागलपुर ने रजत और रितिक तिवारी पटना व सुमित कुमार मुजफ्फरपुर ने कास्य पदक हासिल किया। 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक तुषार दरभंगा, रजत पदक गुलशन भागलपुर, कांस्य पदक सुमित कुमार सारण ने हासिल किया।

52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक निर्जन कुमार कटिहार, रजत पदक रोहित कुमार पश्चिम चंपारण, कास्य पदक अर्जुन पासवान दरभंगा एवं प्रशांत कुमार पूर्णिया ने प्राप्त किया। 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक रोजित रंजन मुज़फ़्फ़रपुर, रजत पदक आदिल कुमार पटना, कास्य पदक मृत्युंजय कुमार सारण ने हासिल किया।

57 किलोग्राम वर्ग स्वर्ण पदक अभिषेक कुमार कटिहार, रजत पदक रतन शर्मा भागलपुर कास्य पदक रंजीत कुमार सारण वैभव श्रीवास्तव पूर्वी चम्पारण ने पाया। 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक मनीष शर्मा, रजत पदक पुष्प नयन पटना कास्य पदक नीलेश कुमार मुंगेर एवम विशाल कुमार दरभंगा ने हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक सोनाली कुमारी मुंगेर, रजत पदक रिभा कुमारी भोजपुर व कास्य पदक सरिता कुमारी सारण ने प्राप्त किया।

48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक मुस्कान कुमारी, रजत पदक आकांक्षा कुमारी पूर्णिया व कास्य पदक नेहा कुमारी दरभंगा ने प्राप्त किया। 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मुस्कान कुमारी दरभंगा, रजत पदक प्राची कुमारी शेखपुरा, कास्य पदक राखी कुमारी भागलपुर ने हासिल किया।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here