Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड, पीड़ितों को मिली मुआवजे की राशि: मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गयी सहायता राशि, 9 पीड़ितों को एक-एक लाख दिया गया

मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड, पीड़ितों को मिली मुआवजे की राशि: मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गयी सहायता राशि, 9 पीड़ितों को एक-एक लाख दिया गया

0
मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड, पीड़ितों को मिली मुआवजे की राशि: मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गयी सहायता राशि, 9 पीड़ितों को एक-एक लाख दिया गया

[ad_1]

मुआवजा राशि संबंधित चेक सौंपा गया।

आखिरकार आंखफोड़वा कांड में अपनी एक-एक आंख गंवाने वाले पीड़ितों को मुआवजा मिल गया। मुजफ्फरपुर में कुल नौ मरीज थे। इन सभी को DM प्रणव कुमार ने एक-एक लाख रुपए की मुआवजा राशि दी।

मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों को उक्त सहायता राशि दी गयी है। CM नीतीश कुमार ने इससे सम्बंधित निर्देश भी जारी किया था। जिसमे कुल 19 पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था।

मुजफ्फरपुर में नौ मरीजों के अलावा पूर्वी चंपारण में 2, शिवहर के दो, वैशाली के तीन, समस्तीपुर के 1, छपरा के एक और पश्चिम चंपारण के एक पीड़ित शामिल है।

इन जिलों के DM को नही शीघ्र मुआवजा राशि भुगतान करने को कहा गया है। मुआवजा मिलने के बाद पीड़ितों के चेहरे पर हल्की मुस्कान ज़रूर आयी। लेकिन, इसे पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

धरना प्रदर्शन करने को हुए थे विवश

पिछले वर्ष 22 नवंबर को जुरन छपरा स्थित आई हॉस्पिटल में 65 लोगों की मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। इसमे दो दर्जन से अधिक मरीजों की आंखों में इन्फेक्शन हुआ था। 19 मरीजों को अपनी एक-एक आंख गंवानी पड़ी।

इलाज कराने के बाद ये मुआवजा के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने लगे। लेकिन, इन्हें कहीं से भी कोई जवाब नहीं मिला। धरना प्रदर्शन तक करने को विवश हुए थे। आखिरकार तीन महीने बीतने के बाद इन्हें ये मुआवजा की राशि मिली।

मानवाधिकार आयोग ने लिया था संज्ञान

पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा आगे आये थे। उन्होंने आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने इसपर संज्ञान भी लिया। DM को नोटिस भी जारी किया गया।

आयोग के संज्ञान लेने के बाद पूरा महकमा हड़कत में आया। तब जाकर पीड़ितों को मुआवजे राशि मिल पाई। लेकिन, इन सबके बावजूद जो सबसे महत्वपूर्ण ये है कि अब ये पूरी जिंदगी एक ही आंख से देख पाएंगे।

इन मरीजों को मिला मुआवजे

मीनापुर के रामपुर हरि की प्रेमी देवी (50), अहियापुर जमालाबाद की प्रमिला देवी( 48), बरुराज के सुखदेव सिंह (64), कथैया के भरत पंडित(70), झपहां द्रोणपुर के शत्रुघ्न महतो (60), मुशहरी चंदवारा की कौशल्या देवी, मुसहरी नरसिंहपुर की मीना देवी, अखराघाट की सावित्री देवी और कांटी की कैलशिया देवी को मुआवजा मिला।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here