
[ad_1]
मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के बथना परैया निवासी अरविंद कुमार झा उर्फ मुनटुन झा के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से ही मंदिर मे स्थित उनके कमरे का दरवाजा खुला था। लोगों ने आशंका जताया कि हत्या कर उनकी लाश को बांधकर पोखर मे फेंका गया है।
मंदिर मे 30 वर्षों से कर रहे थे पूजा
पुजारी के शव मिलने के बाद पुलिस जांच करने के लिए गांव स्थित राम मंदिर पहुंची। वहां उनके कमरे की जांच की गई। जांच में पता चला कि उनके कमरे में बिस्तर का चादर फर्श पर गिरा था। एक चप्पल और धोती भी गिरा था। दरवाजा खुला था। गांव की महिला ने बताया कि वे सुबह में फूल तोड़ने आई थी। फूल तोड़ने के बाद वे मंदिर साफ करने जा रही थी। लेकिन, पुजारी का कमरा खुला था। सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें लगा कि पुजारी दरवाजा खोलकर ही गांव चले गए होंगे। लेकिन, काफी देर बाद भी वे नहीं लौटे। बाद में पता चला की स्कूल के पीछे पोखर से एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर लोग पहुंचे तो लाश पुजारी की मिली।
इधर, मनियारी थानेदार कुमार संतोष रजक ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
[ad_2]
Source link