
[ad_1]
मुजफ्फरपुर स्थित MP MLA कोर्ट में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 23 BJP नेताओं की पेशी हुई। मंत्री के अलावा भूमि सुधार एवम राजस्व मंत्री रामसूरत राय, वैशाली सांसद वीणा देवी सहित सभी नेता कार्यकर्ता सदेह कोर्ट में उपस्थित हुए। ACJM 1 विकास मिश्रा के कोर्ट में सुनवाई हुई। अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया की ये सभी जमानत पर हैं। कोर्ट ने इसे बरकरार रखते हुए 6 महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल चलाकर इस केस का निष्पादन करने का आदेश दिया है।
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उस समय UPA किस सरकार थी। कांग्रेस ने एक सोची समझी साजिश के तहत उनलोगों को मुकदमे में फंसाया है। माननीय कोर्ट पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा।
अधिवक्ता ने कहा कि ये मामला पहले सोनपुर रेलवे कोर्ट में चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर MP MLA कोर्ट बनने के बाद वहां से केस ट्रांसफर होकर मुजफ्फरपुर में आया है।
जिसमे आज पहली अपीयरेंस हुई है। पूर्व के बेल को यथावत रखा गया है। इसके बाद सभी गवाहों को सम्मन भेजा जाएगा। गवाही की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद इसका निर्णय आएगा। कोर्ट ने 6 महीने में केस का निष्पादन करने का आदेश दिया है।
[ad_2]