Home Muzaffarpur किडनी के बदले किडनी चाहिए: मुजफ्फरपुर में सुनीता बोली-निकलाने वाले डॉक्टर या उसकी पत्नी की एक किडनी दी जाए, गांव छोड़कर परिवार भागा

किडनी के बदले किडनी चाहिए: मुजफ्फरपुर में सुनीता बोली-निकलाने वाले डॉक्टर या उसकी पत्नी की एक किडनी दी जाए, गांव छोड़कर परिवार भागा

0
किडनी के बदले किडनी चाहिए: मुजफ्फरपुर में सुनीता बोली-निकलाने वाले डॉक्टर या उसकी पत्नी की एक किडनी दी जाए, गांव छोड़कर परिवार भागा

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर की रहने वाली सुनीता देवी की दोनों किडनी झोलाछाप डॉक्टरों ने निकाल ली थी। एक आरोपी झोलाछाप डॉक्टर और नर्सिंग संचालक पवन पकड़ में आया है। उसने बताया कि ट्यूमर समझकर डॉक्टर आरके सिंह ने दोनों किडनी निकाल दी, जिसे फेंक दिया गया है। इधर, महिला ने कहा कि पवन या उसकी पत्नी की एक किडनी निकालकर मुझमें लगाया जा सके।

वह करीब दो महीने से डायलिसिस पर जीवित है। पहले वह IGIMS में भर्ती थी। अब वह मुजफ्फरपुर के एकेएमसीएच में एडमिट है। इस दौरान उसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक व्यक्ति से बात कर रही है।

वीडियो में सुनीता कहती है- आरोपी पवन पकड़ा गया है। मुझे उसकी एक किडनी निकालकर लगाया जाए। सरकार और प्रशासन इसपर विचार करे। हमको न्याय दिलाया जाए। अगर उसकी किडनी नहीं लगेगी तो उसकी पत्नी का लगाया जाए। हम जीना चाहते हैं। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके साथ रहना चाहता हैं। घर जाकर अपनी पहले जैसी जिंदगी जीने की इच्छा है। इसे पूरा किया जाए। जिसने मेरी किडनी निकाली है। वही किडनी देगा।

वीडियो में अपने लिए किडनी की मांग करती सुनीता।

वीडियो में अपने लिए किडनी की मांग करती सुनीता।

आरोपी की पत्नी समेत सभी लोग फरार

दिलचस्प बात है कि पवन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पिछले एक महीने से जब दबिश बनाई तो उसके परिवारवालों को लगा कि सच में उनकी किडनी निकालकर सुनीता को लगाई जाएगी।

इस कारण पवन की पत्नी समेत सभी परिजन फरार हो गए। ये बातें पवन के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताई है। कहा जा रहा है कि इसी डर से सभी लोग भाग गए हैं।

ट्यूमर समझकर काट दिया किडनी

इधर पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आरके सिंह से उसने घटना के बाद बात की थी। उसे सुनीता की किडनी ट्यूमर जैसी लगी। इसलिए काटकर हटा दी थी।

पवन ने पुलिस को बताया है कि वह काफी सूजा हुआ था। इसलिए ट्यूमर होने का संदेह हुआ था। इसलिए काटकर हटा दिया था। फिर सबको एक कपड़े में बांधकर दूर फेंक दिया था।

30 हजार में किया था ऑपरेशन

वीडियो में सुनीता के परिजन कह रहे हैं कि जांच के बाद डॉक्टर आरके सिंह और पवन ने कहा था कि अगर बड़े हॉस्पिटल में जाएंगे तो कम से कम एक लाख का खर्च आएगा। हमारे यहां 30 हजार रुपए में हो जाएगा।

वे लोग उनकी बातों में आ गए और 15 हजार रुपए एडवांस भी कर दिए थे। ऑपरेशन के बाद अगर सुनीता की तबियत खराब नहीं होती तो शेष रुपए भी ऐंठ लेता।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here