Home Muzaffarpur आज से फिर CM का अभियान शुरू: भागलपुर में चलाएंगे समाज सुधार अभियान, मुजफ्फरपुर के अभियान में हुआ था हंगामा, CM हुए थे गरम

आज से फिर CM का अभियान शुरू: भागलपुर में चलाएंगे समाज सुधार अभियान, मुजफ्फरपुर के अभियान में हुआ था हंगामा, CM हुए थे गरम

0
आज से फिर CM का अभियान शुरू: भागलपुर में चलाएंगे समाज सुधार अभियान, मुजफ्फरपुर के अभियान में हुआ था हंगामा, CM हुए थे गरम

[ad_1]

मोतिहारी से सीएम नीतीश कुमार ने शुरू किया था समाज सुधार अभियान। कोविड के कारण रोकना पड़ा था।

कोरोना की वजह से CM नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान थम गया थ। लेकिन, कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद CM नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान एक बार फिर से शुरू हो रहा। आज CM नीतीश कुमार भागलपुर में समाज सुधार अभियान चलाएंगे। CM नीतीश कुमार के दौरे को लेकर भागलपुर में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

जनसभा में शामिल होने वाली जीविका दीदियों का कोरोना वैक्सीनेशन की पुष्टी के बाद ही सभास्थल पर जाने की इजाजत होगी। समाज सुधार अभियान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आज सुबह तकरीबन 11 बजे भागलपुर पहुंचेंगे।

भागलपुर में समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर और बांका जिले से आने वाली जीविका दीदियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। तकरीबन 1500 की संख्या में जीविका दीदी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर समाज सुधार अभियान की शुरुआत की थी। भागलपुर में 13 जनवरी को सभा होनी थी कोरोना के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को रूरल मार्ट की चाभी सौंपेंगे व उनका अनुभव भी जानेंगे।

तीसरी लहर के कारण रोक दिया था अभियान

बिहार में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने समेत अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश लगातार समाज सुधार अभियान के तहत जिलों का दौरा करते रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद अभियान रोक दिया गया था लेकिन, अब एक बार फिर से इसे शुरू कर दिया गया है।

भागलपुर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले 27 फरवरी को पटना में समाज सुधार अभियान के तहत कार्यक्रम करेंगे। 27 फरवरी को पटना जिले के साथ नालंदा जिले के लोग भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इ

सके बाद मुख्यमंत्री 5 मार्च को पूर्णिया और 6 मार्च को मधेपुरा के दौरे पर होंगे। पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कटिहार अररिया और किशनगंज जिले भी जुड़े रहेंगे। जबकि, मधेपुरा के कार्यक्रम में सहरसा और सुपौल जिले को जोड़ा गया है।

मुजफ्फरपुर में मीडियाकर्मियों पर भड़के थे सीएम

29 दिसम्बर 2021 को मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज में चल रहे समाज सुधार अभियान के दौरान संबोधन करते हुए सीएम नीतीश भड़क गए थे। वे किसी और पर नहीं बल्कि मीडियाकर्मियों पर भड़क गए थे। दरअसल, सभा में एक युवक नीतीश कुमार को अपना आवेदन देने जा रहा था।

तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। ऐसे में कुछ लोग प्रदर्शन करने लगे। वहीं, मीडियाकर्मी जैसे ही प्रदर्शन करने वालों की तस्वीर लेने लगे कि सीएम नीतीश इस पर बिगड़ गए।

मुख्यमंत्री नीतीश मंच से ही प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करने लगे, साथ ही मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। नीतीश कुमार कहने लगे कि अरे भाई आप लोग क्या कर रहे हैं… यह मीडिया वाले किधर जा रहे हैं.. आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है क्या.. अगर आप लोगों को नफरत है तो यहां से बाहर चले जाइए ​​​​​​…आप कौन सा ठीक काम कर रहे हैं।

जो बोलता है उसे बोलने दीजिए। आप लोग समाज को नहीं जानते हैं। आदमी का जो स्वभाव है वह 100% ठीक नहीं हो सकता है। इसके लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। यहां सब लोग मेरी बात सुन रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here