[ad_1]
सहरसा जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी के दो ठिकानों पर SVU (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने छापेमारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर और सहरसा दोनों जगह एक साथ कार्रवाई शुरू हो गयी है। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा, गली नम्बर 5, कृष्ना टोली, वार्ड 2 में जेल सुपरिटेंडेंट का आवास है। जहां SVU की टीम सुबह ही पहुंची। घर के अंदर टीम के सदस्य कार्रवाई करने में जुट गए हैं। एक-एक कागजात को खंगाला जा रहा है।
SVU ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आयसे अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। जिसमे उक्त अधिकारी के पास करीब 1,59,07,928 रुपए होने की बात कही गयी है। FIR दर्ज करने के बाद SVU की अलग-अलग टीम उनके आवास और सरकारी दफ्तर में भी छापेमारी कर रही है।
कहा जा रहा है कि जेल अधीक्षक ने अपने कार्यकाल में पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से करोड़ो रूपये की काली कमाई की है। उनके पास कैश के अलावा, जेवरात, जमीन और कई जगहों पर मकान होने का पता भी चला है। SVU की टीम उनकी पूरी चल अचल संपत्ति का डिटेल्स खंगालने में जुट गई है।
[ad_2]