Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में थानेदार को हत्या का इंतजार!: फोन कर शख्स बोला-सर, अपराधी गोली चला रहे हैं, थानेदार बोले- ठीक है पोस्टमार्टम कराया जाएगा

मुजफ्फरपुर में थानेदार को हत्या का इंतजार!: फोन कर शख्स बोला-सर, अपराधी गोली चला रहे हैं, थानेदार बोले- ठीक है पोस्टमार्टम कराया जाएगा

0
मुजफ्फरपुर में थानेदार को हत्या का इंतजार!: फोन कर शख्स बोला-सर, अपराधी गोली चला रहे हैं, थानेदार बोले- ठीक है पोस्टमार्टम कराया जाएगा

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में थानेदार का अजब बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने हमले की वारदात को लेकर फोन करनेवाले को थाने आने को कहा। जिसपर शिकायतकर्ता ने कहा कि रास्ते में कुछ भी हो सकता है। जवाब में थानेदार ने कहा कि ठीक है पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस पूरी बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दे सकते हैं।

मामला जिले के अहियापुर थाने का है। जहां गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी ने थाने में फोन कर अपने और बेटे के ऊपर हमला होने की शिकायत की। जिस पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने अजीब ही जवाब दिया। दैनिक भास्कर इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। रिटायर फौजी जय प्रकाश और थानेदार विजय कुमार की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें-

सर, अपराधी गोली चला रहा है

रिटायर फौजी: हेलो

थानेदार: अरे, आप सिर्फ हेलो-हेलो बोल रहे हैं। आगे भी बोलियेगा।

रिटायर फौजी: सर, हमपर गोली चली है।

थानेदार: ठीक है, थाना पर आईये।

रिटायर फौजी: सर, रास्ते मे मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। अपराधी गोली चला रहा है।

थानेदार: ठीक है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रिटायर फौजी: आप क्या बोल रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यही आपका ड्यूटी है। इसके बाद थानेदार कोई जवाब नहीं देते हैं और कॉल कट जाता है।

थानेदार ने कहा-मुझे जानकारी नहीं

इधर, अहियापुर थानेदार से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। और दूसरी बात की वहां पर कोई गोली नहीं चली थी। शिकायत मिली थी। जिसकी पुलिस ने जांच की है। गोली चलाने की बात जांच में सामने नहीं आयी है। मारपीट की बात है। जख्मी का SKMCH में इलाज करवाया गया है। जो आवेदन देंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घात लगाए अपराधियों ने किया था हमला

गुरुवार को CBSE बोर्ड की परीक्षा देकर सौरभ अपने पिता रिटायर फौजी जय प्रकाश के साथ घर लौट रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने अखाराघाट रोड में पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। इसमें वे दोनों बाल-बाल बच गए। अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंककर मारा। जिसमें रिटायर फौजी जख्मी हो गए। आसपास के लोग जुटने लगे तो अपराधी वहां से भाग निकले। इसी के बाद रिटायर फौजी ने थानेदार को कॉल किया था।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here