Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत: आक्रोशितों ने टायर जलाकर की आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ का किया प्रयास, पुलिस से जमकर नोकझोंक

मुजफ्फरपुर में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत: आक्रोशितों ने टायर जलाकर की आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ का किया प्रयास, पुलिस से जमकर नोकझोंक

0
मुजफ्फरपुर में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत: आक्रोशितों ने टायर जलाकर की आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ का किया प्रयास, पुलिस से जमकर नोकझोंक

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भगवानपुर की तरफ भाग निकला।

घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने कच्ची पक्की चौक को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। बांस-बल्ला लगाकर NH-28 को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक की पहचान माधोपुर के मोहम्मद असलम उर्फ अशरफ (55) के रूप में हुई है। वह कच्ची पक्की में मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की

घटना की सूचना पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक इमरजेंसी फोर व्हीलर ने जाम से निकलने का प्रयास किया। जाम में शामिल कुछ लोग उस वाहन को रास्ता दे रहे थे। वहीं कुछ उपद्रवी उसमे तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे।

बीचबचाव और रोकने गए पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। थानेदार ने जब सख्ती दिखाई तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। उस वाहन में एक मरीज था। जिसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। उपद्रवियों के भागने के बाद उस वाहन को जाम से निकाला गया।

चाय पीने के लिए रुका था

मृतक की भतीजी मुन्नी ने बताया कि उसके चाचा प्रतिदिन मजदूरी करने जाते थे। शुक्रवार को भी जा रहे थे। कच्ची पक्की चौक पर एक दुकान में चाय पीने लगे थे। जैसे ही चाय पीकर NH पर पहुंचे। तभी दिघरा की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर आ रही थी।

उसने चाचा को कुचल दिया और भाग निकला। इधर, थानेदार ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है। मुआवजा की जो प्रक्रिया है। उसके तहत मुआवजा दिया जाएगा। परिजन का बयान दर्ज कर FIR करने की कवायद की जा रही है। जाम समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here