[ad_1]
रक्सौल से फरार प्रेमी जोड़ों को जीआरपी ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। दोनों को मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर पकड़ा गया। दोनों शादी करने जा रहे थे। इसी बीच दोनों पुलिस के पकड़ में आ गए। बताया जा रहा है कि युवक के खिलाफ रक्सौल में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस छानबीन में पता चला कि युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद मुज़फ़्फ़रपुर जीआरपी ने रक्सौल पुलिस से संपर्क साधा।
मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि दोनों को शक के आधार पर पकड़ा गया। दोनो संदिग्ध दिख रहे थे। शक होने पर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने घर से भागने की बात बताई। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा गया। रक्सौल पुलिस को सूचना दी गई हैं।
इधर, पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे रक्सौल के रहने वाले है। दोनो एक ही थाना क्षेत्र इलाके में रहते है। दोनों के बीच करीब 1 साल से प्रेम है। युवक ने कहा कि इसी बीच लड़की शादी की चर्चा होने लगी। जिसके बाद दोनो ने एक साथ भागने का फैसला किया। इसके बाद दोनों आधी रात को घर से निकल गए। इसके बाद दोनों चौक पर मिले। वहां से दोनों बस पकड़ कर बेतिया पहुंचे।
बताया कि इसको लेकर उसने घर से कुछ पैसे भी लेकर भागे। बेतिया में दोनों एक होटल पर पहुंचे। जहां से दोनों को भगा दिया गया। साथ ही पुलिस को जानकारी देने की बात कही। पुलिस को सूचना देने की बात दोनो रफूचक्कर हो गए।
इसके बाद वे दोनों भागकर मुजफ्फरपुर पहुंच गए थे। कहा कि यहां पर वे दोनों शादी करते। फिर, वापस चले जाते। लेकिन, इससे पहले ही पकड़े गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]