
[ad_1]
Bihar Politics: अब उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जेडीयू ने मोर्चा खोल दिया है। उपेंद्र कुशवाहा को डैमेज करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मोर्चा संभाला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार कुशवाहा समाज के सर्वमान्य नेता है। उपेंद्र कुशवाहा के पास न तो जनाधार है और ना ही वार्ड का चुनाव जीतने की हैसियत। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नहीं।
हाइलाइट्स
- उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नहीं: उमेश कुशवाहा
- वार्ड चुनाव जीतने की हैसियत नहीं, चले कुशवाहा समाज के नेता बनने: उमेश कुशवाहा
- पार्टी से बाहर किए गए उपेंद्र कुशवाहा, केवल सामान्य एमएलसी की हैसियत?
- जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं
उपेंद्र कुशवाहा को लेकर अब जेडीयू के तेवर तल्ख
जेडीयू ने उपेंद्र कुशवाहा को महत्वकांक्षी, अवसरवादी और स्वार्थी बताया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह दल बदलने में माहिर हैं। यह उनकी पुरानी आदत है। उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केवल अपने स्वार्थ को साधने के लिए सब कुछ किया है। उनका नई पार्टी बनाना फिर पार्टी का जेडीयू में विलय करना यह सब उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए ही किया। उनका अपने समाज के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
कुशवाहा में वार्ड सदस्य का भी चुनाव लड़ने की क्षमता नहीं: उमेश कुशवाहा
जेडीयू की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा वार्ड सदस्य का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। अपनी बात पर जोर देते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा की ताकत देखनी है तो उनके गांव जाइए। वहां चले जाइए। इनके गांव के लोग इनसे कितने नाराज हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनके पास न कोई जनाधार है, ना ही उनके पास वोट है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही उपेंद्र कुशवाहा को नेता बनाया है। आज वो उन पर ही तीखे वार करने का काम कर रहे हैं।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link