
[ad_1]

तेजस्वी यादव का जन्मदिन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया है। तेजस्वी यादव के बड़े भाई ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें तेजस्वी केक काटते हुए दिख रहे हैं। साथ में तेज प्रताप व उनकी मां राबड़ी देवी भी हैं। केक काटने के बाद तेजस्वी यादव ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
जन्मदिन मुबारक हो भाई! मैं तुमसे प्यार करता हूँ!
pic.twitter.com/fLpTpXfDgG
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) 8 नवंबर 2022
तेज प्रताप यादव ने लिखा भावुक संदेश
तेज प्रताप यादव ने इस खास मौके पर एक और वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबकी आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष। मेरे भाई को कदम-कदम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे।’ इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे शेर’
करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष।
मेरे भाई को क़दम-क़दम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे। pic.twitter.com/Gz1penVGWE
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) 8 नवंबर 2022
बधाई देने वालों का लगा तांता
तेजस्वी यादव के जन्म दिन पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
[ad_2]
Source link