
[ad_1]
सेम्पी की जीत से बढ़ा जीवन का राजनीतिक कद
सेम्पी गुप्ता ने चुनाव जीता और जीवन यादव का राजनीतिक कद बढ़ गया। ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है। लेकिन यही हकीकत है। दरअसल, जीवन यादव पिछले डेढ़-दो साल से नगर परिषद् चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पहले उन्होंने अपनी मां मुन्नी देवी को संभावित उम्मीदवार के रूप में रखा। उनके नाम के होर्डिंग और पोस्टरों से शहर पट गया। जब नगर परिषद् चुनाव का एलान हुआ तो जीवन को झटका लगा। चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन सीट पिछड़ा वर्ग के कोटे में चली गई। इसके बाद जीवन यादव ने बड़ा गेम खेला। उन्होंने बनिया वर्ग से आने वाली सेम्पी गुप्ता को अपनी बहन बताते हुए चेयरमैन का चुनाव लड़ा दिया। चुनाव प्रचार के पोस्टर पर ऊपर जीवन और नीचे सेम्पी ने जगह पाई। नारे भी अधिक जीवन यादव के नाम के लगते थे। इतना ही नहीं रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों समर्थकों के साथ जीवन ने रोड शो कर विजय जुलूस निकाला।

कोर्ट ने रोक लगाया तो कहा- पहले मां, फिर बहन
निकाय चुनाव पर कोर्ट ने रोक लगाई तो जीवन के घर पटाखे फूटे। उन्हें अपनी तैयारियों पर इतना भरोसा था कि वे हर हाल में नगर परिषद् पर कब्जा चाहते थे। उन्होंने तब मीडिया से कहा था कि उनके लिए पहले मां हैं, फिर बहन का नंबर आता है। अब देखना होगा नगर परिषद् कितना विकास करता है।
शहर के किस वार्ड से कौन जीता चुनाव
वार्ड 1 से जैदा खातून जीतीं
वार्ड 2 से सुनीता देवी जीतीं
वार्ड 3 से पवन कुमार जीते
वार्ड 4 से संगीत देवी जीतीं
वार्ड 5 से शोभा देवी जीतीं
वार्ड 6 से दीपक कुमार जीते
वार्ड 7 से असलम जीते
वार्ड 8 से मनोज साह जीते
वार्ड 9 से पल्लवी प्रिया जीतीं
वार्ड 10 से साह आलम जीते
वार्ड 11 से वासिमा खातून जीतीं
वार्ड 12 से जय प्रकाश जीते
वार्ड 13 से सादिक हुसैन जीते
वार्ड 14 से आलोक सिंह जीते
वार्ड 15 से मोनू राजाराम जीते
वार्ड 16 से पूजा देवी जीतीं
वार्ड 17 से नाहिदा परवीन जीतीं
वार्ड 18 से सरस्वस्ती देवी जीतीं
वार्ड 19 से संतोष कुमार जीते
वार्ड 20 से सचिन किरानी सिंह जीते
वार्ड 21 से अनु उपाध्याय जीतीं
वार्ड 22 से रीता देवी जीतीं
वार्ड 23 से मुर्तजा अली जीते
वार्ड 24 से सहाबुद्दीन जीते
वार्ड 25 से इरफान खान जीते।
वार्ड 26 से नीरज पटेल जीते।
वार्ड 27 से अमित कुमार जीते।
वार्ड 28 से गायत्री देवी जीतीं।
वार्ड 29 से अर्चना देवी जीतीं।
वार्ड 30 से उर्मिला देवी जीतीं।
वार्ड 31 से राज कुमार बांसफोर जीते।
वार्ड 32 से इंतेखाब अहमद की पत्नी चमन आरा निर्विरोध जीतीं।
वार्ड 33 से जावेद जीते।
वार्ड 34 से लाडली खातून जीतीं।
वार्ड 35 से दिलीप कुमार जीते।
वार्ड 36 से शहनाज बेगम जीतीं।
वार्ड 37 से प्रेमलता देवी।
वार्ड 38 से रीना देवी जीतीं।
वार्ड 39 से रिजवानुल्लाह जीते।
वार्ड 40 से हाशरून निशा जीतीं।
वार्ड 41 से सईदा खातून जीतीं।
वार्ड 42 से राम प्रवेश जीते।
वार्ड 43 से आजम जीते।
वार्ड 44 से महमूद आलम जीते।
वार्ड 45 से अजीत कुमार जीते।
रिपोर्ट- दीनबंधु सिंह
[ad_2]
Source link