[ad_1]
Bihar News: सीतामढ़ी जिले में घर में आग लगने उसमें झुलस कर नाती के साथ नानी की मौत हो गई। वहीं, मृतका का 12 वर्षीय पोता जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहा। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया।
पीड़ित की मदद में पहुंचा प्रशासन
अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित लगभग दो लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गई। चार मवेशी भी झुलस कर मर गये। जबकि एक मवेशी झुलस कर बुरी तरह से जख्मी हो गई है। एक अन्य व्यक्ति सुरेश राम का भी घर आंशिक रूप से जल गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक मुकेश कुमार यादव, एसडीओ नवीन कुमार, सीओ आलोक कुमार और थानाध्यक्ष राकेश रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक ने एसडीओ को मृतक के आश्रितों को आपदा मद से चार-चार लाख रुपये का सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
रेडक्रॉस ने किया पीड़ित को मदद
एसडीओ नवीन कुमार ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पीड़ित परिवार को वर्तन, साड़ी, त्रिपाल और हाइजीन कीट के अलावा जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया। एसडीओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा 50-50 किलो चावल और 50 गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा। नानपुर सीओ ने पीड़ित परिवार को तत्काल एक पॉलीथिन उपलब्ध कराया है। मुखिया राजलक्ष्मी देवी ने मृतक की अंत्येष्टि के लिए छह हजार रुपये दिया है।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link