
[ad_1]
Sharad Yadav Death Cause: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस लीं। पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन गुरुवार की देर शाम को दिल्ली में शरद यादव अपने आवास पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हाइलाइट्स
- शरद यादव का निधन, गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार को ली आखिरी सांस
- पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा था शरद यादव का स्वास्थ्य
- दिल्ली में अपने आवास पर बेहोश हो गए थे शरद यादव
एमपी के रहने वाले थे शरद यादव
समाजवादी विचारधारा के शरद यादव मूलत: मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उनका जन्म एक जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव 1989 में वी. पी. सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव को एक समय उनका समर्थन प्राप्त था।
शरद यादव ने 2022 में अपनी पार्टी का RJD कर दिया था विलय
शरद यादव उन प्रमुख समाजवादी नेताओं में से थे, जिन्होंने देश की राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने 2013 में भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया था, इसके पहले शरद यादव बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के संयोजक थे। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी गठित की लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से राजनीति में उतने सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2022 में अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link