[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/कोलकाता
द्वारा प्रकाशित: अभिषेक दीक्षित
अपडेट किया गया सोम, 16 मई 2022 08:40 PM IST
सार
राहुल ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ में अपने संबोधन में दावा किया था कि क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके पास विचारधारा का अभाव है। उन्होंने कहा था कि कांगेस यह लड़ाई लड़ सकती है।
ख़बर सुनें
विस्तार
क्षेत्रीय दलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी की कई पार्टियों ने आलोचना की है। इस बीच राजद ने सोमवार को उनसे भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के मजबूती से लड़ने के हालिया इतिहास को देखने को कहा। राजद ने कहा कि कांग्रेस नेता के दावे अजीब हैं और ये उनकी खुद की पार्टी के रुख से मेल नहीं खाते।
राजद प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ लड़ाई में लोकसभा में बड़ी संख्या में सीटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं और कांग्रेस को लोकसभा की 543 सीटों में से 320 में से अधिक पर क्षेत्रीय दलों के सदस्यों को देखते हुए उन्हें ड्राइविंग सीट पर रहने देना चाहिए और खुद सहयात्री बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी यह बात कही है।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। तृणमूल ने अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के संपादकीय में जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की असली विरोधी है। लोग अब इस बात पर यकीन नहीं करते। लोगों ने अपने अनुभव से जाना है कि विरोधी चेहरा अब ममता बनर्जी हैं। भाजपा भी इस बात को समझ रही है इसलिए उनके निशाने पर तृणमूल रहती है।
इससे पहले राहुल ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ में अपने संबोधन में दावा किया था कि क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके पास विचारधारा का अभाव है। उन्होंने कहा था कि कांगेस यह लड़ाई लड़ सकती है।
राजद ने यह भी कहा
राज्यसभा सदस्य झा ने कहा कि यह मुझे थोड़ा अजीब और विरोधाभासी लगता है। उन्होंने राहुल पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो अपने बयान को वापस ले लेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस राष्ट्रवाद की भावना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। झा ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर हमले किये क्योंकि भाजपा के खिलाफ चुनावी और वैचारिक लड़ाई में वह केंद्रबिंदु है।
[ad_2]
Source link