Home Bihar Rabri Devi News: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष, दो साल से कर रहीं थीं इंतजार

Rabri Devi News: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष, दो साल से कर रहीं थीं इंतजार

0
Rabri Devi News: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष, दो साल से कर रहीं थीं इंतजार

[ad_1]

पटना: बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ‘ताकत’ अब पहले से बढ़ गई है। हाल ही में सम्पन्न हुए एमएलसी चुनाव में राजद ने 6 सीटें जीती हैं। इसके बाद विधान परिषद में राजद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मुख्य विपक्षी दल के रूप में जरूरी आठ सीटों के आंकड़े को राजद ने पूरा कर लिया। ऐसे में राबड़ी देवी अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बन गई हैं।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। इस बारे में बिहार विधान परिषद की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है।

राबड़ी देवी

संख्या बल पूरी होने पर राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष
बिहार विधान परिषद् सचिवालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के अनुरोध पर विचार करने के बाद कार्यकारी सभापति ने सदन में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। राजद के सबसे बड़े विपक्षी दल होने और नियमानुसार विपक्षी दल की अर्हता के लिए जरूरी न्यूनतम संख्या पूरी करने पर राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी गई है।

दो साल से सदन में नेता प्रतिपक्ष की राह देख रहीं थीं राबड़ी देवी
राबड़ी देवी पिछले दो साल से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने की राह देख रही थीं। राबड़ी देवी से वर्ष 2020 में सदन में राजद के सदस्यों की संख्या कम होने पर उनसे नेता प्रतिपक्ष का पद छिन गया था। तब बिहार विधान परिषद में राजद के केवल पांच सदस्य थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here