
[ad_1]

डीआरआई की कार्रवाई।
– फोटो : ANI
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में चलाए गए अभियान में करीब 101 किलो सोना जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिंडिकेट को भारत-नेपाल सीमा से ऑपरेट किया जा रहा था। इसे सूडानी नागरिकों के जरिए संचालित किया जा रहा था। इस दौरान लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य की 101.7 किलोग्राम पीली धातु जब्त की गई। 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया गया सोना
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया था। जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें सात सूडानी नागरिक और तीन भारतीय शामिल हैं। अभियान का नाम ‘ऑपरेशन गोल्डन डॉन’ रखा गया था। डीआरआई की कार्रवाई के दौरान 1.35 करोड़ रुपये से अधिक के भारतीय और विदेशी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि जब्त सोना ज्यादातर पेस्ट के रूप में जब्त किया गया। इसे भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया गया। इसके बाद ट्रेनों या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया। इसे बड़े पैमाने पर मुंबई ले जाया गया था।
तीन लोगों को पटना से पकड़ा
उन्होंने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने रविवार देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पकड़ा। यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब वे पटना रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सोने का पेस्ट में 37.126 किलोग्राम वजन का सोना था। इसे 40 पैकेट में छिपाकर रखा गया था। इसे दो सूडानी नागरिकों के पास से बरामद किया गया था, जिन्होंने इसे स्लीवलेस जैकेट की विशेष रूप से बनाई गई पॉकेट में छुपाया था।
[ad_2]
Source link