
[ad_1]

अस्पताल में भर्ती घायल युवक विकास
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली में अज्ञात आरोपियों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी है। घटना के वक्त वह डेकोरेशन का काम करने जा रहा था। गोली उसके मुंह के पास जबरे में लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले की जानकारी मुसहरी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक मुसहरी थाना क्षेत्र दरधा महाम्मदपुर का रहने वाला विकास कुमार है। घटना के बाद उसके परिजन परेशान हैं।
घायल युवक के साथी अजय कुमार ने बताया कि विकास एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। वह फर्नीचर बनाने का काम करता है। साथ ही डेकोरेशन का भी काम करता है। अजय को डेकोरेशन का काम मिला था। विकास ने भी काम करने की इच्छा जताई थी। दोनों एक साथ बाइक से नरौली पहुंचे थे। नरौली के पास वह रुक गया। अजय बाइक देने चला गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विकास को गोली मार दी। उसके जबड़े में गोली लगी थी। इसके बाद उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।
घायल युवक के परिजनों का कहना है कि विकास की किसी से दुश्मनी नहीं है। वो तो कई सालों से बाहर रहता है। दिल्ली से आया ही था। उसे गोली क्यों मारी गई है, उन्हें पता नहीं है।
मामले में मुसहरी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से युवक के बारे में जानकारी ली गई है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link