
[ad_1]
मुंगेर में चोरों का आतंक, बंद मकान से चोरों ने उड़ाए 18 लाख के गहने
मुंगेर में चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने धरहरा प्रखंड के छोटी लगमा गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। किसान नरेश प्रसाद सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 17.90 लाख के सोने के गहने और जेवर अज्ञात चोर ले उड़े। किसान ने इसकी जानकारी हेमजापुर पुलिस को देकर अज्ञात चोरों का पता लगाने और उन पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में किसान नरेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वह आठ नवंबर को 10 बजे अपनी पत्नी के इलाज के लिए पटना चले गए थे। 11 नवंबर को जब वह दोपहर में घर आए तो घर का दरवाजा खोला। भीतर जाकर उन्होंने देखा की अलमारी टूटा हुआ है। अलमारी में रखी गई सभी चाबियां भी गायब है। अलग-अलग कमरों में जाकर उन्होंने देखा की अलमारी टूटी हुई है और उनकी बहुओं और उनकी पत्नी के सारे सोने और चांदी के गहने जेवर अलमारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने जेवर की अनुमानित राशि 17.90 लाख के आसपास है।
इधर हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को किसान द्वारा हेमजापुर ओपी को आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के पास से अज्ञात चोरों का एक जोड़ा जूता बरामद किया गया है। आपको बता दें कि हेमजापुर ओपी क्षेत्र में ठंड के दिनों में चोरी की काफी घटनाएं होती है। लेकिन आज तक पुलिस एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों का पता लगाकर उस पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग मुंगेर एसपी और स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है।
[ad_2]
Source link