
[ad_1]
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी विकास वैभव के मामले में सरकार, यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही गालीबाजी की आरोपी DG शोभा अहोटकर की जगह प्रताड़ना की सूचना देने वाले IG विकास वैभव को पहली नजर में गलत करार दिया है, लेकिन छोटे सरकार ने उलटी राह पकड़ ली है। बिहार में छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के ट्वीटर हैंडल से किया ट्वीट इसकी गवाही दे रहा है। अनंत सिंह जेल में हैं, लेकिन उनकी बातें ट्वीटर हैंडल चलाने वाले लाते रहते हैं। अनंत सिंह ने बिहारी अस्मिता के सवाल पर IPS विकास वैभव के पक्ष में जो ट्वीट किया है, वह तेजी से वायरल हो रहा है। यह चौंकाने वाला इसलिए भी है, क्योंकि एक समय तत्कालीन बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मोकामा से बेधड़क गिरफ्तार कर लाने के लिए विकास वैभव सुर्खियों में रहे थे। यह भी माना जाता है कि बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के साथ (फर्स्ट टर्म) जाने पर तत्कालीन राजद विधायक अनंत सिंह के कारण IPS विकास वैभव को परेशान किया जाता था।
[ad_2]
Source link