
[ad_1]
डॉक्टर्स के अनुसार, मंगलवार ( 22 मार्च ) को वह अस्पताल में भर्ती हुई। गुरुवार को स्त्री एवं प्रसूति विभाग में उनका सिजेरियन ऑपरेशन कर डिलेवरी कराया गया। उन्हें 2.9 किलोग्राम का लड़का हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
सहरसा की रहने वाली हैं अनीता
डॉक्टर्स के अनुसार, सत्तौर बेल्हा सहरसा के रहने वाले मिथिलेश कुमार की शादी 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनका कोई संतान नहीं था। संतान के लिए के लोग हर जगह इलाज करवाए। निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज करवाते-करवाते थक गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि IGIMS में IVF ट्रीटमेंट शुरू हो गया है। इसके बाद वे यहां आए और इलाज कराने लगे।
कितना आता है खर्च
रिप्रोडक्टिव मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना सिंह के अनुसार, IGIMS में निसंतान माताओं के इलाज के लिए IVF की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां पर IVF के लिए 30 हजार, इक्सी ( ICSI ) के लिए 35 हजार रुपये और दवा में लगभग 35 हजार रुपये खर्च होते हैं।
IVF क्या होता है
डॉक्टर्स के अनुसार, IVF में स्त्री के अंडे और पुरुष शुक्राणु को शरीर के बाहर फर्टिलाइज किया जाता है। फर्टिलाइजेशन की पूरी प्रक्रिया लैब के अंदर एक ग्लास पेट्री डिश में की जाती है। इसके बाद भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है ताकि वह बड़ा हो और शिशु का आकार ले सके।
[ad_2]
Source link