[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
द्वारा प्रकाशित: संजीव कुमार झा
अपडेट किया गया गुरु, 19 मई 2022 10:18 AM IST
सार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 150 किलो तरल अफीम, 3000 किलो से अधिक डोडा चूरा और गांजा, ब्राउन शुगर जब्त किया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
गया में अफीम की खेती
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के गया जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र और झारखंड सीमा से सटे बाराचट्टी के सिरसिया तरी जंगल वाले इलाके से सुरक्षाबलों की टीम ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थों की खेप जब्त की है। एसएसबी कमांडेंट एच के गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें झारखंड सीमा के पास बाराटट्टी गांव में अफीम की खेती के बारे में जानकारी मिली। हमने पुलिस के साथ गांव में छापा मारा और करीब 150 किलो तरल अफीम, 3000 किलो से अधिक डोडा चूरा और गांजा, ब्राउन शुगर जब्त किया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
[ad_2]
Source link