Home Bihar Gaya Municipal Election Result Live: गया में मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार आगे, जानिए कहां-किसने मारी बाजी

Gaya Municipal Election Result Live: गया में मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार आगे, जानिए कहां-किसने मारी बाजी

0
Gaya Municipal Election Result Live: गया में मेयर पद पर वीरेंद्र कुमार आगे, जानिए कहां-किसने मारी बाजी

[ad_1]

गया : बिहार निकाय चुनाव (Bihar Nikay Chunav Parinaam) के लिए शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा में मतगणना का दौर जारी है। बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (EVM) में कैद हो गया था। आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग चल रही है। गया में अलग-अलग वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। मेयर पोस्ट पर कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान हैं। पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स।

गया नगर निगम में जीते प्रत्याशियों की लिस्ट
गया नगर निगम चुनाव परिणाम (Gaya Nikay Chunav Results) में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। अलग-अलग वार्डों में कौन-कौन से उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है देखिए पूरी लिस्ट।
वार्ड 1 से स्वर्ण लता वर्मा विजयी
वार्ड 2 से जया देवी विजयी
वार्ड 3 से लक्षो देवी की जीत
वार्ड संख्या 4 से अनुपमा देवी ने मारी बाजी
वार्ड संख्या 5 से जयप्रकाश कुमार यादव विजयी
वार्ड संख्या 9 से सुचित्रा कुमारी ने दर्ज की जीत, पूर्व मेयर आशा देवी को हराया
वार्ड संख्या 8 से बबीता देवी ने दर्ज की जीत
वार्ड संख्या 10 से गोपाल प्रसाद ने मारी बाजी
वार्ड संख्या 11 से कुंदन कुमार जीते
वार्ड संख्या 12 में डिंपल कुमार ने दर्ज की जीत।

Bihar Nagar Nikay Chunav Result 2022 Live : यहां देखें जीते हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, समस्तीपुर में अनिता राम बनी मेयर, महेश्वर हजारी की पत्नी हारी
वार्ड नंबर 3 से ड्रग सप्लाई की आरोपी लक्षो देवी चुनाव जीतीं
गया नगर निगम वार्ड नंबर तीन वार्ड पार्षद प्रत्याशी सह गया जिला कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्षो देवी चुनाव जीत गईं। लक्षो देवी पिछले 7 महीने से जेल में बंद थीं। उन पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप है। चुनाव के दौरान ही जेल से बाहर आई थीं। अब वोटरों ने उन्हें जीत का जश्न मनाने का मौका दे दिया। उधर, गया में वार्ड संख्या 1 से वार्ड पार्षद पद पर स्वर्ण लता वर्मा 49 वोटों से विजयी हुईं।

Patna Nikay Chunav Results Live: पटना में मेयर पद पर सीता साहू आगे, वार्डों में कहां-किसने मारी बाजी देखिए
गया में मेयर पद पर जोरदार मुकाबला
गया में निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतगणना जारी है। गया कॉलेज मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की काउंटिंग चल रहे हैं। जिसमें मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान बढ़त बनाए हुए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान से वो लगातार आगे चल रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here